टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीन आरोपी गिरफ्तार राजस्थान के कोटा से पकड़े गए तीनों हमलावर आरोपी


  अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब इन तीनों को मुंबई ला रही है ताकि हमले की असली वजह और मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके।(The police have achieved a major breakthrough in the case involving an attack on actor Tiger Shroff. Three suspects have been arrested from Kota, Rajasthan. The group includes two young men and one minor. The police are now bringing the three individuals to Mumbai to uncover the true motive behind the attack and identify the mastermind.)

**************************


    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन तीनों पर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने का आरोप है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों का संबंध बिहार और हरियाणा से है। फिलहाल मुंबई पुलिस की टीम इन आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हो चुकी है। वहां पहुंचने पर इनसे विस्तार से पूछताछ की जाएगी।


आरोपियों का विवरण

    इस मामले में पुलिस ने जिन तीन लोगों को पकड़ा है उनमें पहला आरोपी 22 साल का ऋतिक है। ऋतिक बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है और मुंबई में रैपिडो चलाने का काम करता था। वह अंधेरी वेस्ट इलाके में एक उर्दू स्कूल के पास रहता था। दूसरा आरोपी 18 साल का रेहान है जो हरियाणा के सोनीपत का निवासी है। तीसरा आरोपी भी हरियाणा के सोनीपत का ही रहने वाला है लेकिन वह अभी नाबालिग है।


सीनियर पुलिस अधिकारी ने लोरेन्स को कहा साहब 

    लॉरेंस बिश्नोई साहब..???  क्या आप लोगों ने भी वही सुना, जो मैंने सुना?  दरअसल डीसीपी अभिषेक धानिया दिल्ली फायरिंग मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और इस विडियो में साफ़ हो रहा है कि  आख़िर एक पुलिस अधिकारी क्यों एक दुर्दान्त गैंगस्टर का नाम बड़े सम्मान से ले रहे हैं? क्या इस हिसाब से, इसी "गैंगस्टर बिश्नोई साहब" को गुजरात की साबरमती जेल में 'स्पेशल ट्रीटमेंट' नहीं दिया जा रहा है। आइये देखते हैं कि “यह रिश्ता क्या कहलाता है?”  क्या सब कुछ ऊपर के हिसाब से चलता है? ऊपरी शह है और अफ़सरों को भी पता है ये सब?

    यह विवाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उत्पन्न हुआ जब अधिकारी ने कहा: "उस कॉल में लॉरेंस बिश्नोई साहब का नाम था।" बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए दावा किया कि यह "जीभ फिसलना" था, क्योंकि उन्होंने हाल ही में सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी ओमबीर बिश्नोई से मुलाकात की थी, जिससे नाम में भ्रम हो गया। हालांकि, इस स्पष्टीकरण को जनता ने स्वीकार नहीं किया, विपक्ष और नेताओं ने तीखी आलोचना की, यह सवाल उठाते हुए कि पुलिस गैंगस्टरों के प्रति "सम्मान" क्यों दिखाती है, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और कार्यकर्ताओं के प्रति नहीं।


जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ की चुटकी 

    कुमार सौरभ ने अपने एक्स पर लिखा है, "सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई साहब... ये तो ज्यादती है! तृतीय वर्ष प्रशिक्षित, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनता पार्टी और गृह मंत्री अमित शाह के आंख के तारे, परम दुलारे 'माननीय व आदरणीय श्री लॉरेंस बिश्नोई साहब' बोलना चाहिए हुजूर! खूंखार गैंगस्टर "साहब" और सरकार की नीतियों का विरोध जो करे वो युवा (Gen Z) अनार्किस्ट (अराजकतावादी) है… इन्हें 'टाइगर श्रॉफ' क्या किसी को गोली मारने का अधिकार है।"

    मुंबई की घटना को लेकर RJD सांसद मनोज झा कहते हैं, "किसी ने (इस फायरिंग की) जिम्मेदारी ली है, और यह जिम्मेदारी गुजरात की एक जेल से तय हुई है… जहां वह व्यक्ति मौजूद है और तमाम तरह की VIP सुविधाओं का आनंद ले रहा है। इससे साफ पता चलता है कि कानून का राज कहीं भी नहीं है… जिनकी निगरानी में यह सब हो रहा है, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए… लोग डर के साये में जी रहे हैं।"


किसके कहने पर चलाई गोली?

    पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन लड़कों ने किसके कहने पर टाइगर श्रॉफ पर हमला किया। आरोपियों को यह काम किसने सौंपा था और इसके पीछे क्या मकसद था इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही होगा। पुलिस इस मामले में किसी बड़े गैंग के शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। आरोपियों की पृष्ठभूमि और उनके संपर्कों की बारीकी से जांच की जा रही है।


अपराध की दुनिया का नया ट्रेंड

    पिछले कुछ सालों में अपराध की दुनिया में एक नया और खतरनाक ट्रेंड देखने को मिला है। बड़े लोगों या हस्तियों पर हमला करने के लिए बहुत ही कम उम्र के लड़कों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये लड़के अक्सर साधारण परिवारों से आते हैं और इन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि वे किस बड़े व्यक्ति पर हमला करने जा रहे हैं। अतीक अहमद और बाबा सिद्दीकी जैसे मामलों में भी इसी तरह के कम उम्र के शूटरों का नाम सामने आया था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश में जुटी है।

Tags: #Khabar_gawah    #Tigher_shroff    #Mumbai_police    #Bollywood     #Bollywood_News

हाल ही में प्रकाशित स्टोरी-

 -------------------------------------------------------------------------------------------------

(आप हमें Facebook, X, Instagram, YouTube और Whatsapp पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)


Any Error? Report us

Contents May Subject to copyright 

Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate  


Comments