- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना महला ने सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए दिये निर्देश
सीकर 2 अगस्त। जिले की खण्डेला पंचायत समिति के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठीकरिया के प्रांगण में रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना अनिल महला ने लोगों से रूबरू होकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान बिजली, पानी, मुआवजा, विद्युत, आम रास्ता खुलवाने, राशन की दूसरी दुकान खोलने की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिये।
रात्रि चौपाल में सूरजमल ने राजस्व रिकॉर्ड में नाम दुरस्तीकरण करने, शाहपुरा के हेमराज वर्मा ने सड़क निर्माण करवाने, सामोता का बास के महेश कुमार ने विद्यालय की मरम्मत करवाने, सुवा लाल ने रास्ता दिलवाने, नंद किशोर जांगिड़ ने आम रास्ते में जल भराव की समस्या का समाधान करने,अशोक कुमार ने श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने, ईश्वर राम ने रास्ता दिलवाने, गोपल सिंह ने ट्रांसफार्मर को स्थानान्तरित करवाने, गणेशराम ने अवाप्त भूमि का मुआवजा दिलवाने, रामेश्वर लाल ने थ्री फेस ट्यूबवैल स्वीकृत करवाने के प्रार्थना पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंप कर निराकरण कराए जाने की मांग की। जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर महला ने अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
रात्रि चौपाल में सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश लाटा, तहसीलदार सुमन चौधरी, विकास अधिकारी, सरपंच सरोज देवी, बीसीएमएचओं, अशोक मीणा, सहायक विकास अधिकारी, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment