जागा देशभक्ति का जज्बा ’हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

 ख़बर गवाह  

हर जगह लहराया तिरंगा

तिरंगा यात्राएं भी निकाली


सीकर 13 अगस्त। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव जिले में मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों, राजकीय कार्यालयों, स्कूलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सभी जगह तिरंगा लहराया जाएगा। सुबह से ही गांव व  शहर में आयोजन हो रहे हैं व देशभक्ति के गीत गूंज रहें हैं।

    जिले की प्रभारी मंत्री शकुन्तला रावत, जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा, फतेहपुर विधायक हाकम अली खां, जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के नेतृत्व में रामसीसर गांव से ढ़ाढ़ण तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।  लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगा अभियान आरंभ किया गया है। इसमें अपने घरों के बाहर तिरंगा लगाना है।

गांव व शहर के सभी राजकीय कार्यालयों, राजकीय और निजी स्कूलों, दुकानों और घरों के बाहर भी लोगों ने तिरंगा लगाया।  सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वज फहराया जा रहा है। इसके साथ ही घर-घर तिरंगा झंडों का वितरण किया जा रहा है और लोगों को भी इसे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    हर घर तिरंगा अभियान में ध्वज फहराने के बाद सेल्फी करें अपलोड

शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ हो रहा है। अभियान के तहत सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहरायें। झंडा फहराने के साथ ही ध्वज के साथ सेल्फी लेकर प्रत्येक व्यक्ति harghartiranga.com पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने जिले के सभी निवासियों एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा है कि वे हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेवें।



Any Error? Report to Us


Contents May Subject to copyright 



Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate  

Post a Comment

0 Comments