- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
जिला स्तर पर खेलेंगी ग्राम पंचायत की विजेता टीमें
सीकर,27 सितंबर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के तहत 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक जिला कलेक्टर डा. अमित यादव के निर्देशन में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन जिला खेल स्टेडियम सीकर में होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान की तैयारी व निर्णायक मंडल की प्रतिनियुक्ति का कार्य कर दिया गया है। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में ब्लॉक स्तर की विजेता टीम भाग लेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी रामचन्द्र पिलानियां ने बताया कि पुलिस एवं कानून व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, साफ, सफाई, बैठक व्यवस्था, निर्णायक मंडल व तकनीकी कमेटियों का गठन एवं खेल सामग्री व मैदान तैयारी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है।
जिला स्तर पर खेलेंगी ग्राम पंचायत की विजेता टीमें
जिले में पिछले दिनों आयोजित ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के दौरान विजेता रही टीमें जिला स्तर पर भाग लेंगी। जिला स्तर पर सभी ब्लॉक से कुल 1134 खिलाड़ी भाग लेंगे। ये है ब्लॉक स्तर की विजेता टीमें-
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.jpeg)
Comments
Post a Comment