- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी अर्चना चौधरी ने सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए दिये निर्देश
सीकर 13 सितम्बर। जिले की पलसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रेटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान दांतारामगढ उपखण्ड अधिकारी अर्चना चौधरी ने लोगों से रूबरू होकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, रसद, खाद्य सुरक्षा, आवासीय पट्टे देने, शिक्षा, बन्नाराम निवासी रेटा ने रास्ता खुलवाने खसरा नंबर 39 में, राजेन्द्रप्रसाद निवासी रेटा ने काली बाई भील मैधावी छात्रा स्कूटी की अस्थाई सूची में नाम होने के बावजूद स्कूटी नही मिलने, ममता सैनी निवासी रेटा ने काली बाई भील मैधावी छात्रा स्कूटी की अस्थाई सूची में नाम होने के बावजूद स्कूटी नही मिलने, लोकेशसिंह व अन्य ने राजकीय पशु औषधालय से लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अवरूद्ध पाईप लाईन कौछोर तथा ग्राम कौछोर में पेयजल व्यवस्था नियमित रूप से सुचारू करवाने, मूलचन्द्र बुरड़क ने राजस्व ग्राम हरिरामपुरा को जल जीवन मिशन में शामिल करने, रेटा ग्रामवासियों ने ग्राम रेटा में भूमि की किस्म परिवर्तन करवाने सहित 20 समस्याएं प्राप्त हुई जिसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिये।
रात्रि चौपाल में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित फ्लेगशिप योजनाओं की ग्रामीणजनों को जानकारी दी एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित होने के बारे में बताया। रात्रि चौपाल में सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश लाटा, तहसीलदार विपुल चौधरी, विकास अधिकारी देवीलाल, सरपंच रणवीरसिंह, बीसीएमएचओं डॉ. अश्विनी बीएसओ भंवरलाल गुर्जर, अधिशाषी अभियंता गोपालसिंह
आर्य, ग्रामसेवक इस्लाम मणियार, सहायक विकास अधिकारी, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment