- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
राजीव गांधी राज्य स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल में सीकर की टीमों का रहा दबदबा
सीकर, 17 अक्टूबर। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि राजीव गाँधी राज्य स्तरीय ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया जा रहा है जिसमें सीकर की टीमों का दबदबा रहा है। उन्होंने बताया कि सीकर की खिलाड़ी प्रियंका ने महिला क्रिकेट में शतक लगाकर- 151-75 पर जालौर की टीम को पराजित किया। उन्होंने बताया कि हॉकी में सीकर बनाम जयपुर के बीच मैच खेला गया जिसमें सीकर की टीम 7-0 से विजयी रही खिलाड़ी प्रकाश चौधरी ने 4 गोल किए, 2 सीताकुमारी और एक अनीता कुमारी ने गोल किया। इसी प्रकार खो-खो के मैच में सीकर बनाम जालौर के मध्य खेला गया जिसमें सीकर की टीम एक पारी 13 अंको से विजेता रही। महिमा चौधरी ने 5.30 सैकेण्ड रनिंग की और टीना ने 4 पॉइंट अर्जित करके टीम में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। टीम प्रभारी डा. सुनीता चौधरी व दिनेश धायल टीमो का नेतृत्व कर रहे है।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment