ख़बर गवाह
उपखंड अधिकारी सीकर लाटा ने शहर में चल रहे मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण
सीकर, 06 अक्टूबर। उपखंड अधिकारी, सीकर गरिमा लाटा ने नगर परिषद कार्यवाहक आयुक्त रेखा मीणा, सहायक अभियंता नागरमल, वाजिद अहमद एवं अन्य अधिकारियों के साथ दीपावली त्यौंहार की तैयारियों एवं नवलगढ़ रोड़ पानी निकासी के साथ-साथ शहर में चल रहे रोड़ मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नवलगढ़ रोड पर पानी निकासी के लिए प्रस्तावित ड्रेनेज रूट पर लेवल, प्रस्तावित कार्य प्रोग्राम के बारे में नगर परिषद अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया, जिसमें फेज वाईज सीवरेज कार्य पूर्ण करने एवं नाला निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए आवश्यक तैयारियां के बारे में निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान दीपावली से पूर्व शहर की साफ-सफाई को दुरस्त करने, समय पूर्व रोड मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान चल रहे रोड मरम्मत कार्य बजाज रोड, मोचीवाड़ा रोड़ का निरीक्षण भी किया गया। उपखंड अधिकारी द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा गांधी रसोई योजना के अंतर्गत एसके अस्पताल में निर्मित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान इंदिरा रसोई में साफ-सफाई को दुरुस्त रखने एवं आम आदमी को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment