- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर 28 अक्टूबर। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर जिले में 31 अक्टूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर निर्देशित किया है कि वें संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जिले में 31 अक्टूबर 2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाना सुनिश्चित करते हुए की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट जिला कलेक्टर कार्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि जिले के सभी कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारी समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को 31 अक्टूबर 2022 सोमवार को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment