73वां जिला स्तरीय वन महोत्सव फतेहपुर में मनाया

  ख़बर गवाह 

501 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगायें

2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाये गये वन्य जीव सप्ताह का हुआ समापन

सीकर 08 अक्टूबर। सिटी नेचर पार्क फतेहपुर में शनिवार को 501 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर 73वां जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर विधायक हाकम अली खां व अध्यक्षता वीरेन्द्र सिंह कृष्णियां उप वन संरक्षक सीकर द्वारा की गई। कार्यक्रम में स्काउट गाईड फतेहपुर व राजकीय उच्च् माध्यमिक विद्यालय जलालसर, बीबीपुर विनायक इन्टरनेशनल स्कूल फतेहपुर के छात्र—छात्राएं उपस्थित रहें।
    कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय उच्च् माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सैनी, वनरक्षक आकिल हुसैन, कपील कुमार तहसीलदार, सुनील कुमार, आन्नदी लाल, मुकेश कुमार मीणा, राजेन्द्र कुमार ढाका, मुमताज अली, युसफ अली, गिरधारी लाल,नूर मोहम्मद अधीशाषी अधिकारी, डॉ. मदन लाल गहलोनिया पशुपालन विभाग,स्काउट गाईड फतेहपुर, जनप्रतिनिधि महिपाल सिंह नेहरा प्रधान प्रतिनिधि फतेहपुर, प्रभु सिंह कारंगा उप प्रधान फतेहपुर, पप्पू बलोदी सरपंच प्रतिनिधि बलोद भाखरान, उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें
 इसी के साथ ही 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाये गये वन्य जीव सपताह का समापन किया गया।

Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments