ख़बर गवाह
संयुक्त जांच दल गठित
सीकर 14 अक्टूबर। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर जिले में व्यापक स्तर पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की व्यापक स्तर पर कार्यवाही करने के लिए संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है।
आदेशानुसार जांच दल में संबंधित उपखण्ड अधिकारी,विकास अधिकारी, तहसीलदार टीम लीडर होंगे जबकी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक,खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विधि माप विज्ञान अधिकारी,डेयरी के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है। संयुक्त जांच दल द्वारा सघन निरीक्षण किया जायेगा। विशेष जांच दल प्रतिदिन की गई कार्यवाही की रिपोर्ट जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दैनिक रूप से उपलब्ध करवायेंगे। विशेष जांच दल द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी परिपत्र व दिशा—निर्देशानुसार समुचित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment