- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर 21 अक्टूबर। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा सत्यनारायण गढ़वाल ने बताया कि कृषि सुधार कार्यक्रम आत्मा योजना प्रत्येक वर्ष कृषि उद्यमों के सर्वश्रेष्ठ कृषकों को राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तर पर चयन कर पुरस्कृत किए जाने का प्रावधान है।
राज्य जिला तथा पंचायत समिति स्तरीय पुरस्कारों में क्रमशः 50 हजार, 25 हजार, 10 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले की प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर गतिविधियां कृषि, उद्यानिकी, जैविक खेती, नवाचारी खेती तथा कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन में 1-1 कृषक का चयन किया जाएगा, प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों में से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों प्रत्येक गतिविधि के लिए दो कृषक को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। इस राज्य स्तर के पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर प्रथम स्तर के चयनित सर्वश्रेष्ठ कृषकों में से प्रत्येक गतिविधि के लिए 2-2 कृषकों कुल 10 कृषकों का चयन किया जाना है। पुरस्कार के लिए कृषक द्वारा स्वयं एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि, संस्था, विभाग, व्यक्ति यदि किसी कृषक को इस सम्मान के योग्य मानते हैं तो वह कृषक का नाम, कार्य का विवरण एवं अन्य जानकारियां देते हुए आवेदन स्थानीय सहायक निदेशक कृषि विस्तार, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक वे इस कार्यालय में 31 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। जिन कृषकों को पूर्व में आत्मा योजनांतर्गत अथवा अन्य किसी भी योजना किसी भी स्तर पर पंचायत समिति जिला व राज्य स्तर पुरस्कृत किया जा चुका है वे कृषक वर्ष 2022- 23 में पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment