ख़बर गवाह
सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों का करवाया भ्रमण
सीकर 22 नवम्बर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रावतोड़ा जोहड़ा (ड़ोकन) के कक्षा 6,7 व 8 के विद्यार्थियों को जयपुर शहर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाकर उनको इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद सिंह भाटी ने बताया की भ्रमण के दौरान जयपुर के ऐतिहासिक स्थल आमेर फोर्ट, नाहरगढ़, अल्बर्ट हॉल, हवामहल, जलमहल, बिड़ला मंदिर सहित ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान अध्यापक उत्तम चंद शर्मा, किरोड़ीमल, उदय सिंह, शारदा देवी, सिंधु बायला सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment