अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन, केवाईसी एंव आधार आथेन्टीफिकेशन की तिथि 30 नम्बर तक बढ़ाई
सीकर 03 नवम्बर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रवि झाझड़िया ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2022—23 में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित केन्द्रीय प्रवर्तित बेगम हजरत महल राष्ट्रीय स्कॉलरशिप, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स नवीन व नवीनीकरण छात्रवृति योजनान्तर्गत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जिन विद्यालयों व महाविद्यालयों अथवा शिक्षण संस्थानों का पंजीयन नहीं है। वें संस्थान नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन एवं केवाईसी आधार आथेन्टीफिकेशन करवाना सुनिश्चित करें। इसके अभाव में अगर कोई अल्संख्यक समुदाय को कोई भी छात्र छात्रवृति के आवेदन के लिए वंचित रहता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के आनलाईन आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए है। जिले में संचालित समस्त संस्थाएं अल्पसंख्यक समुदाय के सभी छात्र—छात्राओं से छात्रवृति के लिए आवेदन करवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई योग्य अभ्यर्थी छात्रवृति से वंचित नहीं रहे।उन्होंने बताया कि सीकर जिले के समस्त प्रकार के राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाएं एनएसपी पोर्टल् पर पंजीयन कराकर केवाईसी एवं आधार आथेन्टीफिकेशन करवाना सुनिश्चित करें।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment