ख़बर गवाह
जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से खाना खिलाया
सीकर 9 नवम्बर। सीकर के श्री कल्याण अस्पताल में संचालित इंदिरा रसोई में जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से खाना खिलाया। उन्होंने इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर रसोई संचालित कर रही संस्था अभिनव सेवा संस्था के व्यवस्थापक व संचालक सुरेंद्र जाटोलिया को इंदिरा रसोई में साफ—सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं को देखकर संतुष्ट हुये और उन्होंने धन्यवाद दिया।
जिला कलेक्टर ने वहां पर उपस्थित सभी से नवाचार किया और कहा कि मैंने अपना जन्मदिन इंदिरा रसोई में मनाया है, ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर पर ही अपना जन्मदिन मना रहा हूं और मैं तो सभी लोगों से यही आग्रह करूंगा कि अपना जन्मदिन यहां आकर मनाएं। जिला कलेक्टर की तरफ से सभी जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन की थाली परोसी गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, नगर परिषद आयुक्त शशीकांत शर्मा उपस्थित रहें।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment