- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर 26 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या उसमें किसी तरह का बदलाव करवाने के लिए विशेष अभियान के तहत 27 नवम्बर ;रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन करवाने के लिए यह अभियान चलाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सभी मतदान केन्द्रों पर रविवार को बूथ लेवल अधिकारी सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा प्रारूप मतदाता सूची आम नागरिकों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित करने के साथ.साथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, पंजीकृत मतदाताओं की प्रविष्टियों में संशोधन करवाने तथा दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।
मतदाता होने पर मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि का सत्यापन कर लें और मतदाता बनने की पात्रता रखते हैं तो बीएलओ से सम्पर्क कर मौके पर ही आनलाईन आवेदन कर सकते है।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment