- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर 15 नवम्बर। उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देव स्थान मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री शकुंन्तला रावत 16 नवम्बर (बुधवार) को जिले के दौरे पर रहेगी। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि प्रभारी मंत्री रावत 15 नवम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे बानसूर से प्रस्थान कर सायं 5.30 बजे सीकर पहुंचेंगी तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस सीकर में करेंगी।
जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने बताया कि प्रभारी मंत्री रावत 16 नवम्बर (बुधवार) को प्रातः 9.30 बजे सर्किट हाऊस में विधायक गण एवं कार्यकताओं के साथ संवाद करेगी प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक लेंगी एवं प्रेस वार्ता करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री सीकर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे घर (लक्ष्मणगढ) पहुंचेंगी तथा ग्राम पंचायत घर के नवीन भवन का लोकार्पण व क्रय-विक्रय सहकारी समिति घस्सू माधोपुरा के नवीन भवन का लोकार्पण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा घस्सू से सायं 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment