- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
जिला कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
सीकर 8 नवम्बर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता —2022—23 का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि डॉ. अमित यादव जिला कलेक्टर, रतन कुमार स्वामी अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एसडीएम ग्रुप इंस्ट्यूशन खोरी ब्रहाम्णान सीकर में किया गया। सीडीईओं रामचन्द्र पिलानियां ने बताया कि शिक्षा के साथ—साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों से ही बालिकाओं का सर्वांगीण विकास संभव है जिससे बालिकाओं को भविष्य में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होते है। बालिकाओं के लिए समस्त प्रकार की व्यवस्था एसडीएम ग्रुप इंस्ट्यूशन खोरी ब्रहाम्णान सीकर के द्वारा की गई।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामचंन्द्र पिलानिया सीडीईओं सीकर, रिछपाल सिंह एडीपीसी समग्र शिक्षा सीकर , बनवारी लाल डीडवानियां, एसडीएम ग्रुप इंस्ट्यूशन सचिव जीतमल शर्मा, सीएमडी सुनिल शर्मा, राजेन्द्र स्वामी, सीबीईओं सुल्तान राम पालीवाल , सुमन चौधरी, बजरंग लाल स्वामी, मालीराम रैगर, समसा सहायक निदेशक राकेश गढ़वाल, एपीसी विक्रम सिंह, रामेश्वर लाल बिजारनियां, कार्यक्रम अधिकारी इन्द्राज देवी, रामसिंह शेखावत, राजेश पारीक, रंगलाल मील एवं ओम प्रकाश कांटवा, बबलेश धींवा, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य के समस्त संभागों से 759 बालिकाएं भाग ले रही है।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
%20(1).jpeg)
Comments
Post a Comment