- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
ग्रामीणों का वर्षो पुराना इंतजार पूरा
सीकर 21 दिसम्बर। राज्य सरकार ने लक्ष्मणगढ़ इलाके में 11 प्रोजेक्ट स्वीकृत किए है। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि मंगलूणा-माधोपुर मार्ग की 0.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण के लिए 42.54 लाख, विजयपुरा से चूडोली की तीन किलोमीटर सड़क के लिए 75.59 लाख, खातीवास से जिगनी जोहड़ी की 1.50 किलोमीटर सड़क के लिए 37.50 लाख, डालमास बठोठ मार्ग की 0.80 किलोमीटर सड़क के लिए 21.67 लाख, सिंगडोला-फदनपुरा मार्ग की 1.50 किलोमीटर सड़क के लिए 37.50 लाख, बलारा से चलका की ढाणी की दो किलोमीटर सड़क के लिए 50 लाख, दूधवा से फदनपुरा मार्ग के लिए 6.94 लाख, भोजासर बड़ा मार्ग के लिए 28.01 लाख, एनएच 58 से बाटड़ानाऊ मार्ग के लिए 5.45 लाख, घाणा मार्ग के लिए 25 लाख व बासनी के लिए 26 लाख रुपए स्वीकृत किए है।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment