- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक दुरूपयोग की रोकथाम के लिए टीम ने की आकस्मिक जांच
मैसर्स जवाहर पाण्डया से 6, गणपति बीकानेर मिष्ठान भण्डार से 4, टेस्ट एण्ड टोस्ट प्रतिष्ठान से एक घरेलू सिलेण्डर मौके पर किए जब्त
सीकर 13 दिसम्बर। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशन व जिला रसद अधिकारी कपिल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक दुरूपयोग एवं अनाधिकृत कार्यो में उपयोग करने की रोकथाम के लिए गठित टीम द्वारा आकस्मिक जांच की गई। टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेण्डरों को फास्ट फूड, मिठाई व नाश्ता एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाने के लिए प्रयोग में लिए जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति संबंधी उपबंधों का उल्लघंन करने पर सिलेण्डरों को जब्त करने की कार्यवाही की गई।
इस दौरान मैसर्स जवाहर पाण्डया पिपराली रोड़ सीकर से 6 घरेलू सिलेण्डर, मैसर्स गणपति बीकानेर मिष्ठान भण्डार पिपराली रोड़ से 04 घरेलू गैस सिलेण्डर, मैसर्स टेस्ट एण्ड टोस्ट पिपराली रोड़ सीकर से एक घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किया गया। वहीं प्रतिष्ठान संचालकों को तीव्र द्रवित ज्वलनशील पदार्थ होने व असुरक्षित रूप से प्रयुक्त करने से रोकथाम के लिए निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में 100 किलों एलपीजी गैस से ज्यादा का भण्डारण परिसर में नहीं रखेंगे तथा सिलेण्डरों का बंद परिसर में उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि गैस सिलेण्डरों पर प्रेशर रेग्यूलेटर एवं गैस पाईप की गहनता से जांच करते हुए वैधता की अवधि में होना सुनिश्चित किया जावें तथा परिसर में अग्निशमन यंत्र एवं मिट्टी की बाल्टी की अनिवार्यता सुनिश्चित की जावें। इस दौरान टीम में प्रवर्तन अधिकार नरेश शर्मा, निरीक्षक अंशु तिवाड़ी, सुनील धायल, अशोक पचार, सुनीता वर्मा मौजूद रही।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.png)
Comments
Post a Comment