- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवा व सुविधाएं उपलब्ध करवाएं
सीकर, 8 दिसम्बर। चिकित्सा विभाग की ओर से गुरूवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चिकित्सा संस्थान, आंगनबाडी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए। जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने निरीक्षण कर गर्भवती व बच्चों को दी गई सेवाओं व सुविधाओं का जायजा लिया और आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी व उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने गुरूवार को फागलवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी पर आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं व सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही निरोगी राजस्थान के तहत मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयों की उपलब्धता, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत आने वाले रोगियों की कि जा रही जांचों व उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दुरूस्त करने के लिए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देश दिए। साथ ही परिवार कल्याण, मौसमी बीमारियों, टीकाकरण, एएनसी रजिस्टेशन आदि की समीक्षा की और लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर दी गई सेवाओं का ओडीके मोबाइल एप से निरीक्षण किया। इस दौरान जिला आशा समन्वयक केशर देव पारीक ने आशा कार्यक्रम की समीक्षा की।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.png)
Comments
Post a Comment