- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर, 23 दिसंबर। सुशासन सफ्ताह : प्रशासन गावों की ओर थीम पर जिला प्रशासन सीकर द्वारा शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले में सुशासन स्थापित करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए तथा अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए।
कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से आने वाले परिवादीयों की समस्याओं को सुने तथा नियमों के तहत उनका समाधान करें तथा विभाग के साथी कार्मिकों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए निचले स्तर तक प्रभावी मॉनिटरिंग करें ताकि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने कहा कि नियमों के तहत निस्तारण हो सकने वाली परिवादो का तुरंत निस्तारण होना चाहिए तथा इस संबंध में परिवादियों को अधिकारी गुमराह ना करें।
कार्यशाला में सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओ पी राहड़, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश कुमार लाटा, सेवानिवृत्त राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, डीएसओ कपिल कुमार ने भी जिले में सुशासन स्थापित करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए तथा अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। इस दौरान कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.png)
Comments
Post a Comment