ख़बर गवाह
पोस्ट एम.बी.बी.एस. पी.जी. डिप्लोमा का नया बैच शुरू
सीकर एक दिसम्बर। श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संलग्न चिकित्सालय, सीकर में पोस्ट एम.बी.बी.एस. पी.जी. डिप्लोमा का नया बैच शुरू हो गया है जिसमें सत्र 2022-24 के लिए विभिन्न विभागों में 42 रेजिडेंट चिकित्सक उपलब्ध हो गये है। इसके साथ ही कुल 79 चिकित्सक मरीजों की केयर के लिए विभिन्न वार्डो में उपलब्ध रहेंगे। इसमें मरीजों की जांचों ,उपचार व ऑपरेशन में क्वालिटी में सुधार होगा।
प्रधानाचार्य डॉ0 के.के. वर्मा ने बताया कि स्त्री व प्रसूती रोग में कुल 18,फेमेली मेडिसन में 12, एनेस्थेसिया में 10, नाक,कान व गला रोग में 12, शिशुरोग में 11, नेत्र रोग में 16, रेजिडेन्ट चिकित्सक कार्य कर रहे है।
नोडल अधिकारी डॉ0 रामरतन यादव ने बताया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत इन चिकित्सकों को 2 वर्ष की सफलतापूर्वक ट्रेनिग के पश्चात पी.जी. डीप्लोमा दिया जायेगा जिसमें इनके कार्य का मूल्यांकन इनके द्वारा विभिन्न वार्डा में मरीजों को दी गई सेवाएं , इमरजेन्सी व ट्रोमा कार्य, ओ.टी. कार्य, लैबर रूम कार्य, आईसीयू,एनआईसीयू,पीआईसीयू कार्यो के आधार पर किया जायेगा।
अधीक्षक डॉ0 महेन्द्र कुमार ने बताया कि इन रेजिडेन्टस में से द्वितिय वर्ष के चिकित्सकों की डयूटी आईसीयू,ट्रोमा व इमरजेन्सी, लैबर रूम, ,एनआईसीयू,पीआईसीयू व विभिन्न वार्डो में चौबीसों घण्टे लगा दी गयी है जहां पर ये अपनी सीनीयर फैक्लटी के निर्देशन में कार्य करेंगे।
इन रेजिडेन्ट चिकित्सकों की ऑन फ्लोर डयूटी लगाने से एस.के. अस्पताल व एम.सी.एच. विंग में सवाई मान सिंह अस्पताल की तर्ज पर मरीजों को तुरंत बेडसाइड केयर व उपचार मिलना शुरू हो गया है व उन्हें ऑन कॉल चिकित्सक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
उपअधीक्षक डॉ0 जगदीश सींगड ने बताया कि इन सीनीयर रजिडेन्ट
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment