- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
बालिकाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण से संबंधित आमुखीकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सीकर 16 दिसम्बर। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना के निर्देशानुसार ब्लॉक पिपराली की राजीविका विभाग के समन्वय से ग्राम पंचायत- उद्देलाल की ढाणी में महिलाओं को इंदिरा महिला शक्ति केंद्र सीकर द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण वह समग्र विकास की दिशा में क्रियान्वित किए जा रहें विभिन्न कानूनों व आमुखीकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव धर्मराज मीणा द्वारा कानूनी अधिकारों के बारे में हिंसा के प्रकार को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
केंद्र प्रबंधक नीलम कुमारी द्वारा नि:शुल्क कम्प्यूटर कोर्स एवं जागृति बैक टू वर्क योजना की जानकारी दी गई। इंदिरा महिला शक्ति केंद्र की मनोसामाजिक परामर्शदाता रिचा पारीक द्वारा इंदिरा महिला शक्ति केंद्र व माहवारी स्वास्थय सुरक्षा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी साथ ही सामाजिक परामर्शदाता राजेश कुमारी द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दे कर महिलाओ को जागरूक किया व सखी केंद्र की प्रबंधक विद्या जोशी विधिक परामर्शदाता केंद्र के बारे में केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी देकर महिलाओ को जागरूक किया।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment