ख़बर गवाह
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजीव ढाका ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण
सीकर, 8 दिसम्बर। चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन को गुणवत्तपूर्ण सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजीव ढाका ने गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादिया, दौलतपुरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारपुरा, कोलिडा, कूदन तथा ब्लॉक कार्यालय कूदन का निरीक्षण किया।
इस दौरान दादिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ अर्चना महला अनुपस्थित मिली और चिकित्सक व स्टॉफ का ड्यूटी चार्ट नहीं बना हुआ था। पीएचएस सुमित्रा गढवाल के उपस्थिति रजिस्टर में ट्यूर लगाया था, मूवमेंट रजिस्टर भी भरा हुआ था लेकिन फोन पर जानकारी लेने पर उसने घर पर होना बताया और । पीएचसी पर स्टॉफ ड्रेस में नहीं था।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजीव ढाका ने बताया कि पीएचसी दौलतपुरा में डॉ विनोद कुमार बिना बीसीएमओ को सूचना दिए अनुपस्थित थे। पीएचसी की दवा पर्चियों पर ना तो बीमारी का नाम लिखा था ना ही चिकित्सक के साइन थे।
इधर, सीएचसी तारपुरा में प्रभारी अधिकारी सहित चार चिकित्सक नदारद मिले ,5 चिकित्सक होते हुए भी जिनमें से 2 की पिछले कुछ माह पहले ही डिलीवरी हेतु ट्रेनिंग भी कराई गई उसके बावजूद कार्य असंतोषजनक मिला और ऑक्सीजन के सलेण्डर खाली थे। यहां चिरंजीवी योजना की लोगों को जानकारी देने और संस्थान में प्रचार प्रसार सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। यहां भी स्टॉफ यूनिफार्म में नहीं मिला।
सीएचसी कोलिडा में प्रभारी अधिकारी को मिसिंग डिलीवरी व मिसिंग टीकाकरण पूरा करने तथा ओपीडी आईपीडी बढ़ाने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर आमजन को प्रेरित व जानकारी देने के निर्देश दिए। स्टाफ द्वारा इवनिंग समय के हस्ताक्षर भी सुबह ही एक साथ किए हुए मिले ,वहीं मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजीव ढाका ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूदन में दो चिकित्सक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। आईपीडी बढाने, साफ सफ़ाई को दुरुस्त करनर के निर्देश दिए गए।
कुंदन ब्लॉक कार्यालय में भी कई कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से लगातार अनुपस्थित मिले व उपस्थिति रजिस्टर में कॉलम खाली मिले।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment