- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर 24 दिसम्बर। जिला उपभोक्ता जागरण समिति सीकर की ओर से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर के अवसर पर राजकीय विधि महाविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में के.के शर्मा पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता मंच सीकर मुख्य वक्ता रहें, जिन्होने उपभोक्ता आयोगों में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण विषय पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं उपभोक्ता आयोगों से संबधित वादो का उदाहरण देतें हुये विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर सुरेश कुमार नायक ने उपभोक्ता अधिनियम व उपभोक्ता अधिकार-कर्तव्य के बारे में जानकारी दी वहीं जिला रसद विभाग के अंशु तिवाडी ने विधि के विधार्थीयों को उपभोक्ताओ मे जागृति लाने के लिये प्रोत्साहित किया।
समिति के अघ्यक्ष सत्यनारायण सिखवाल ने लंबित वादो को विभिन्न आयोंगों के आंकडों द्वारा बताते हुये उनको शीघ्र निस्तारित करने के लिये लोक अदालत व आपसी रजामंदी से प्रकरणों के निस्तारणों के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में विधि महाविधालय प्राचार्य डॉ. दिलसुख थालौड ने उपभोक्ता दिवस की राष्ट्रीय थीम उपभोक्ता आयोगों में मामलो का प्रभावी निस्तारण विषय को विश्लेषित करते हुये सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी में प्रो. महावीर भूरिया, प्रो. विजय गठाला, प्रो. सुभाष कुंतल, समिति के विधि सलाहकार मुकेश सिखवाल व महाविधालय के छात्र—छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मंच संचालन व कार्यक्रम का संयोजन समिति की सचिव तृप्ति त्रिपाठी ने किया।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.png)
Comments
Post a Comment