- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
26 जनवरी से शुरू होने वाले शहरी ओलंपिक के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें — जिला कलेक्टर
सीकर, 28 दिसंबर। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान बैठक में बाल गोपाल योजना, शहरी ओलंपिक, राजकाज पोर्टल पर ई–फाईल सिस्टम, शहरी रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीयन, ई-केवाईसी, निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण, जन आधार मैपिंग, चुनाव के फॉर्म, सिलिकोसिस प्रमाणीकरण की समीक्षा की तथा अधिक प्रगति प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 26 जनवरी से शुरू होने वाले शहरी ओलंपिक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है इसलिए इसमें अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक तैयारियां पूरी करें ताकी खेलो का आयोजन सही समय पर सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला कलेक्टर यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित रहे परिवारों का पंजीकरण कर योजना से जोड़ने के निर्देश प्रदान किेये वहीं बाल गोपाल योजना के तहत स्कूलों में वितरित किए जा रहे दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा तथा संपर्क पोर्टल पर पेंडिंग चल रहे हैं परिवादों को प्राथमिकता से लेकर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा रसोई और रेन बसेरों का समय—समय पर निरीक्षण करें। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सभी जिला स्तरीय अधिकारी तथा उपखंड स्तरीय अधिकारी अपने विभागों की फाइलों का राजकाज पोर्टल पर ई -फाइल बनाना सुनिश्चित करें ताकि फाइलों से संबंधित पूरा काम ऑनलाइन हो सके।
वीसी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, उपखण्ड अधिकारी सीकर गरिमा लाटा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग राकेश कुमार लाटा, जिला शिक्षा अधिकारी रामचन्द्र पिलानियां सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment