- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ज़िला स्तरीय युवा संसद के लिए आवेदन 26 जनवरी तक आमंत्रित किये गये
ज़िला युवा अधिकारी तरुण जोशी ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन 29 जनवरी को वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी की आयु 24 जनवरी 2023 को 18 से 25 वर्ष के मध्य एवं सीकर ज़िले का मूल निवासी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपना पंजीकरण नेहरू युवा कार्यालय में फ़ोटो एवं आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म भरकर करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को चार मिनट में दिए गए विषय पर भाषण देना होगा जिसमें ज़िले से एक युवा का चयन वर्चुअल माध्यम से होने वाली राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया जाएगा।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment