- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के संचालन के सम्बंध में ली जानकारी
सीकर 10 जनवरी। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने मंगलवार को फतेहपुर रोड़ स्थित 220 के.वी. ग्रिड सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. यादव ने विद्युत ग्रिड सब स्टेशन के यार्ड एवं नियंत्रण कक्ष में स्थापित महत्वपूर्ण उपकरणों, विद्युत लाईनों सम्बंधी जानकारी ली और उनकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत तंत्र के संधारण एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के संचालन के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने निगम की विद्युत छीजत एवं राजस्व की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने जिले में कृषि एवं घरेलू विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र जारी करने तथा उपभोक्ताओं की विद्युत सम्बंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान अजमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता एन. एस. गढवाल, प्रसारण निगम के अधीक्षण अभियन्ता वी. एस. पायल सहित अभियन्तागण एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment