कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान शुरू

ख़बर गवाह 

स्वास्थ्य भवन में अधिकारियों व कर्मचारी ने ली शपथ


सीकर 30 जनवरी। चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में नए कुष्ठ रोगियों की पहचान और उनके इलाज के लिए 30 जनवरी से विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत कुष्ठ रोगियों की पहचान क साथ  उनका इलाज कराया जाएगा।
अभियन के तहत सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य भवन में कुष्ठ रोग जनजागरूकता की शपथ ली गई। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने स्वास्थ्य भवन में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
इसके अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर जनजागरूकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं शपथ ली गई। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यालयों में जाकर बच्चों को कुष्ठ रोग की जानकारी दी। वहीं ग्राम सभा में कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गई और सरपंच का अभिभाषण हुआ। शैक्षणिक संस्थाओं की प्रार्थना सभा में लेप्रोसी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गईं अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही सोमवार को चिकित्सा विभाग की ओर से सेक्टर मीटिंग का आयोजन भी किया गया। इसमें भी आशा सहयोगिनियों, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान की जानकारी दी गई।



Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments