ख़बर गवाह
शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया
सीकर, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि (शहीद दिवस) पर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के लॉन में जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, उपखण्ड़ अधिकारी सीकर गरिमा लाटा, जिला रसद अधिकारी कपिल उपाध्याय, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश राहड़, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी राकेश कुमार ढाका सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कार्मिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, भाईचारा को अपनाना ही उनको सच्ची श्रृद्धांजली होगी। महात्मा गांधी ने जो मार्ग दिखाया है उसे साकार करने का अवसर आ गया है। उन्होंने कहा कि जो बलिदान बापू ने दिया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। गांधीजी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी की आत्मा की शांति की कामना करते है। शहीद दिवस के उपलक्ष में सभी अधिकारी, कर्मचारी कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए है। सभी राजकीय कार्यालयों में दो मिनट का मोन धारण कर महात्मा गांधीजी को श्रृद्धाजंली का कार्यक्रम रखा गया है।
इस अवसर पर सहायक निदेशक पर्यटन अनु शर्मा, निजी सहायक सर्वेश माथुर, कमल माथुर, प्रवीण जांगिड, सुरेन्द्र माथुर, लोकेश माथुर, साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार महावीर पुरोहित, विनोद नायक, सुरेश अग्रवाल, सुनील जाखड़ सहित मीडिया कर्मी कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहें।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment