- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर बालिकाओं को किया पुरुस्कृत
सीकर 24 जनवरी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपराली में मंगलवार को महिला अधिकारिता एवं महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
इस दौरान सीडीपीओ रमेश कुमार एवं ब्लॉक सुपरवाइजर महिला अधिकारिता हितेश शर्मा ने 2022 में 10 वीं कक्षा की उत्कृष्ट परिणाम लाने वाली बालिकाओं को महिला अधिकारिता विभाग के प्रशस्ति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं 4 बालिकाओं को जिनमें प्रथम स्थान पर मुस्कान बानो, दूसरें स्थान पर शालू कुमारी, तृतीय स्थान पर बसकन्या, चौथे स्थान पर मीनक्षी को सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को
प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर पुरुस्कृत किया।
इस दौरान रमेश कुमार सीडीपीओ ने बताया कि बालिकाएं अपने समाज का अहम हिस्सा है, बालक—बालिकाओं में भेदभाव की मानसिकता से उबरना होगा तभी सही मायनो में हम आगे बढ़ सकेंगे। अतिथियों ने विद्यालय में बालिकाओं से पौधारोपण करवाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य सीमा, एसीबीओ रामनारायण, सरपंच पिपराली संतोष मूंड, ग्राम साथिन रामप्यारी आदि उपस्थित रहे ।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment