ख़बर गवाह
समस्त राजकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निबन्ध लेखन, कविता लेखन, स्लोगन लेखन की गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश
सीकर 10 जनवरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने जिला नोडल अधिकारी, ईएलसी स्कूल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्या श्री कल्याण कन्या महाविद्यालय सीकर को निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2023 को विभिन्न स्तरों पर समारोह पूर्वक मनाया जायें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचन प्रक्रिया एवं वीएचए, सक्षम एप, वोटर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण एवं पंजीकरण के साल में 04 अर्हता दिनांक (01 जनवरी 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर), वीएचए, पीडब्लयूडी ऐप 1950 नवीन फार्मों, साइन लैग्वेज, लघु फिल्म आदि के पोस्टर प्रदर्शित कर प्रदत्त जन सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
उन्होंने कहा कि 5 जनवरी 2023 को अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में पंजीकृत विशेष योग्यजन 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान के समय आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी जाये तथा ईएलसी के माध्यम से ऑनलाईन प्रतियोगिता आयोजित की जाये । एप्लीकेशन की जानकारी, लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाये। जिले के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में ईएलसी के माध्यम से मतदाता पंजीकरण को दृष्टिगत रखते हुए निबन्ध लेखन, कविता लेखन, स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित करावें, संबंधित ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ रचना को संबंधित ईआरओ को 23 जनवरी 2023 तक आवश्यक रूप से भिजवायें ताकि संबंधित को प्रमाण—पत्र देकर प्रोत्साहित किया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए है कि महाविद्यालयों में गठित ईएलसी की बैठक आयोजित कर वोटर हेल्पलाइन एप, पीडब्ल्यूडी एप वोटर पोर्टल एवं आयोग की अन्य आईटी एप्लीकेशन की जानकारी दी जाये।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment