सीकर 10 जनवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के माह जनवरी 2023 के एक्शन प्लान “BUILDING NATION — FREE FROM GENDER BIAS" और ''जनोपयोगी सेवाओं के संबंध में स्थाई लोक अदालत की भूमिका'' विषय पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के सचिव धर्मराज मीणा के आतिथ्य में नवजीवन साइंस कॉलेज कुड़ली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को सचिव धर्मराज मीणा ने लैंगिक समानता के संबंध में भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मूल कर्तव्य एवं नीति निर्देशक सिद्धांतों सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की, साथ ही बेटी बचाओ — बेटी पढाओं सहित केन्द्र, राज्य एवं नालसा, रालसा की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर के दौरान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सचिव विद्यार्थियों से रूबरू हुए। शिविर में एकेडमिक डायरेक्टर अमित सेठी, प्रिंसिपल अनिता, डायरेक्टर शंकर लाल बगड़िया उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment