- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
कोचिंग्स संस्थाओं और कॉलेजों में देंगे फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी
सुजस मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के बारे में भी बताया जाएगा
सीकर, 02 फरवरी। राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, सुजस मोबाइल ऐप तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से किए जा रहे प्रचार—प्रसार की जानकारी युवाओं तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए 2 से 9 फरवरी तक विशेष अभियान चलेगा।
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक पूरण मल ने बताया कि जनसंपर्क निदेशक के निर्देशानुसार यह अभियान चलेगा। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें विभिन्न कोचिंग सेंटर्स और कॉलेजों में पहुंचकर राज्य सरकार की समस्त फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देंगी। वहीं सुजस मोबाइल ऐप, सुजस ई-बुलेटिन, वीडियो बुलेटिन तथा सुजस आवाज के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत शुक्रवार को श्री राम कोचिंग कॉलेज और एडवांस कोचिंग क्लासेज से होगी।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment