ख़बर गवाह
चिकित्सा विभाग द्वारा चलाया जा रहा हैं जागरूकता अभियान
सीकर 18 मार्च। विभाग के राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे विधालय जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विधालयो मे कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन मे अभियान के तहत लक्ष्मणगढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक महरिया ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत इन दिनों जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एनटीसीपी टीम के डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में बच्चों को तम्बाकू उत्पाद से होने वाले हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यालयो में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जा रहा है एवं शपथ दिलाई जा रही हैं। विधालय कमेटी द्वारा प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों का चयन किया जाकर विधालय मे प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विधाथियो को बैग व प्रमाण पत्र तथा विद्यालय में मौजूद अन्य सभी विद्यार्थियों को पेन,पेन्सिल, सोपनर एवं इरेज़र पारितोषिक के रूप में दिया गया।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment