ख़बर गवाह
जिला स्तर पर विभिन्न थीमों पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर 27 ग्राम पंचायतों का किया सम्मान
सीकर 25 मार्च। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023 के अन्तर्गत पंचायती राज मंत्रालय मूल्याकंन वर्ष 2021-22 के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरूस्कार के तहत विभिन्न थीमों पर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम, द्धितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों का सम्मान समारोह शनिवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 27 ग्राम पंचायतों के 8 महिला सरपंच व ग्राम विकास अधिकारियों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सीकर राकेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा डोटासरा, मुख्य आयोजना अधिकारी अरविन्द सामौर, डीपीएम राजीवीका अर्चना मौर्य, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सुमन पारीक, जिला परिषद के अतिरिक्त विकास अधिकारी रामगोपाल शर्मा, नत्थूराम मीणा, प्रशासनिक अधिकारी हरीराम बुनकर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि जिला स्तर पर सम्मानित ग्राम पंचायतों को गरीबी उन्मूलन में बाजौर, कटराथल, आभावास, स्वस्थ पंचायत में रहनावा, कंवरपुरा, बाजौर, बाल हितैषी पंचायत में मोरडूंगा, कटराथल, बाजौर, पर्याप्त जल पंचायत में दीनवा लाडखानी, बाजौर, कटराथल, साफ-सुथरी एवं हरी-भरी पंचायत में बाज्यावास, गोकुलपुरा, कटराथल, आत्मनिर्भर एवं सुदृढ पंचायत में खाखोली, कांसली, कटराथल, सामाजिक सुरक्षित पंचायत में मोरडूंगा, बाजौर, बेरी, सुशासन पंचायत में भीमा, गोकुलपुरा, कटराथल, महिला हितैषी पंचायत में गोकुलपुरा, कटराथल, बाजौर को सवोच्च अंक प्राप्त करने पर सरंपच, ग्राम विकास अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न थीमों पर सम्मान प्राप्त करना अपने आप में बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा आगामी वर्ष के लिए अभी से प्रश्नोत्तरी की तैयारी शुरू करें ताकि ग्राम पंचायतें उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो सके।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment