ख़बर गवाह
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
सीकर 29 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर महामहिम राज्यपाल 31 मार्च 2023 शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर की प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सीकर जय कौशिक को कार्यक्रम स्थल का संपूर्ण क्षेत्र, उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट धोद मिथिलेश कुमार प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में राज्यपाल के साथ रहेंगे, उप पंजीयक सीकर भीम सिंह सैनी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के आस-पास के क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसी प्रकार सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग सीकर राकेश कुमार लाटा, विकास अधिकारी पिपराली सुरेश कुमार पारीक को रिजर्व मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
नियुक्त मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाते हुए अपने-अपने नियुक्त क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे तथा प्रत्येक घटनाक्रम से जिला मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे सीकर यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस का प्रबंध करेंगे।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment