- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसल में हुये नुकसान की सूचना आपदा के 72 घंटे के भीतर सीधे ही कम्पनी के टोल फ्री नम्बर, क्रोप इंश्योरेसं ऐप, पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन दर्ज करायें
सीकर 14 मार्च। संयुक्त निदेशक कृषि राम निवास पालीवाल ने बताया कि वतर्मान में मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण जिले में बेमौसम वर्षा, ओलावृष्टि होने की सम्भावना है। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी के द्वारा स्थानीक आपदाओं यथा ओलीवृष्टि, चक्रवाती वर्षा, और बेमौसम वर्षा से फसल में हुये नुकसान की सूचना बीमित कृषक द्वारा आपदा के 72 घंटे के भीतर सीधे ही कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 18002860700 क्रोप इंश्योरेसं ऐप, पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि लिखित में विभाग द्वारा उपलब्ध करवाये गये निर्धारित प्रारूप में बैंक, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, कृषि विभाग के कार्यालय, कृषि विभाग के कार्मिकों के माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते है। यदि 72 घंटे में कृषक द्वारा पूर्ण सूचना उपलब्ध नहीं करवाई जाती है तो कृषक द्वारा 7 दिवस में पूर्ण सूचना निर्धारित प्रपत्र में बीमा कम्पनी को देना आवश्यक होगा। सीकर जिले में अधिकृत बीमा कम्पनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड है, जिनके जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय पर समन्वयक भी कार्य कर रहे है जो कि कृषि विभाग के तहसील स्तर पर पदस्थापित सहायक कृषि अधिकारी मुख्यालय पर उपस्थित रहते है। उन्होंने किसान भाईयों को सलाह दी है कि शिकायत दर्ज करवाते समय यदि कोई परेशानी आये तो वे कृषि विभाग, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर सकते है।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment