ख़बर गवाह
तीन दिवसीय शिक्षकों के समावेशित शिक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न
सीकर 10 मार्च। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सीकर के तत्त्वाधान में स्काउट भवन लक्ष्मणगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षकों के समावेशित शिक्षा प्रशिक्षण का समापन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
सुरेश कुमार भास्कर संदर्भ व्यक्ति सीडब्ल्यूएसएन ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बालक - बालिकाओं की पहचान कर उनकी दक्षता अनुसार शिक्षण योजना बनकर शिक्षण करवाया जाए ताकि अधिगम आसानी से कर सकें। मुख्य अतिथि डॉ. महावीर प्रसाद बिजारणिया ने विशेष आवश्यकता बालको को विभाग व राज सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता से अवगत करवाते हुए इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने का आह्वान किया। दक्ष प्रशिक्षितक रामचंद्र ने कक्षा प्रबंधन में सार्वभौमिक सरंचना मॉड्यूल के अनुप्रयोग के बारे में बताया। दक्ष प्रशिक्षक संजीव कुमार ने पश्च्य परख लेकर प्रतिभागियों के साथ समीक्षा कर समस्या समाधान किया। विशेष शिक्षक सुरेश कुमार ने सार्वभौमिक सरंचना मॉड्यूल में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कैलाश चंद्र शर्मा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दीवानजी का बस ने किया।प्रतिभागियों की तरफ से शिक्षक विनोद कुमार शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदासर ने प्रशिक्षण के अनुभवों के बारे में बताया। शिविर के समापन पर शिक्षिका संतोष ढाका रा. उ. मा. विद्यालय लालासी ने प्रेरणा गीत से उत्त्साहवर्धन किया।
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment