महंगाई राहत कैंप 2023

 ख़बर गवाह 

महंगाई राहत कैंप 2023 के लिए स्थाई शिविर कार्यक्रम निर्धारित 

सीकर 13 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक महंगाई राहत कैंप 2030 अभियान चलाया जायेगा।
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने आदेश जारी कर बताया कि महंगाई राहत कैंप 2023 अभियान के अंतर्गत सीकर जिले के 80 जगहों पर स्थाई कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेही सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा राज्य के बजट 2023 के प्रावधानों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
आदेशानुसार सीकर जिले में 80 महंगाई राहत कैंपों के लिए स्थाई शिविर कार्यक्रम निर्धारित किए हैं।
उन्होंने बताया कि महंगाई राहत कैंप 2023 के तहत जिले में  पंचायत समिति परिसर फतेहपुर, नगर पालिका परिषद फतेहपुर, नगर पालिका परिसर  रामगढ़ शेखावाटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहलसाबसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेसवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ शेखावाटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीबीपुर बड़ा, पंचायत समिति परिसर लक्ष्मणगढ़, नगर पालिका परिसर लक्ष्मणगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलारां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाजोद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटोदा, ग्राम पंचायत मुख्यालय बिदसर, पंचायत समिति परिसर नेछवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलूणा, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र काछवा, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र दादिया, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पलासरा, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र कुड़ली, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र कटराथल, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र गोकुलपुरा, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पिपराली, पंचायत समिति परिसर पिपराली, कार्यालय पंचायत समिति धोद मुख्यालय सीकर, तहसील कार्यालय धोद, तहसील कार्यालय सीकर ग्रामीण मुख्यालय सबलपुरा, करले ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कूदन, कार्यालय ग्राम पंचायत सिहोट छोटी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुरा, कार्यालय ग्राम पंचायत बिडोली, कार्यालय पंचायत समिति दांतारामगढ़, नगरपालिका दांता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाचरियावास, कार्यालय ग्राम पंचायत खूड़, कार्यालय ग्राम पंचायत बाय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांसरोली, कार्यालय ग्राम पंचायत रूपगढ़, कार्यालय पंचायत समिति पलसाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानोली, कार्यालय ग्राम पंचायत शिस्युँ,  कार्यालय ग्राम पंचायत रैवासा, कार्यालय ग्राम पंचायत कोछोर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीणमाता, नगर पालिका खाटू, कार्यालय नगर पालिका खंडेला, कार्यालय पंचायत समिति खंडेला, उप जिला चिकित्सालय खंडेला, कार्यालय नगर पालिका रींगस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रींगस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांवट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाजोद, नगरपालिका परिसर श्रीमाधोपुर, पंचायत समिति परिसर श्रीमाधोपुर, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र महरौली, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र मूंडरू, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र जोरावर नगर, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र थोई, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र झाड़ली, पंचायत समिति परिसर अजीतगढ़, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र दिवराला, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र रायपुर जागीर, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र चीपलाटा, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र हाथीदेह, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पीथलपुर, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र हरदास का बास, कार्यालय नगर पालिका नीमकाथाना, नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा पुराना बस स्टैंड पर संचालित इंदिरा रसोई के पास, पंचायत समिति परिसर नीमकाथाना, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र गुहाला, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र गणेश्वर, राजकीय कपिल जिला चिकित्सालय नीमकाथाना, पंचायत समिति परिसर पाटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाबला, श्री कल्याण राजकीय चिकित्सालय सीकर, जिला कलेक्टर कार्यालय सीकर, नगर परिषद कार्यालय सीकर, तहसील कार्यालय सीकर, राजकीय मारू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर रोड सीकर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समर्थ पूरा पिपराली रोड सीकर सहित स्थानों पर कैंप आयोजित किए जायेंगे।



Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Post a Comment

0 Comments