- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
24 अप्रेल से प्रारंभ हो रहे मंहगाई राहत कैंप को प्रभावी बनाने के लिए सभी तैयारियां तय समय में पूर्ण कर कार्यक्रम को प्रभावी बनाएं - जिला कलेक्टर
सीकर,13 अप्रैल। जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने गुरुवार को "मंहगाई राहत कैंप", "प्रशासन गांवों के संग अभियान" एवं "प्रशासन शहरों के संग अभियान के सीकर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में वीसी बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
जिला कलेक्टर डॉ यादव ने संबंधित विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को 24 अप्रेल से आयोजित हो रहे "मंहगाई राहत कैंप", "प्रशासन गांवों के संग अभियान" एवं "प्रशासन शहरों के संग अभियान" के सीकर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रभावी बनाने, कैंप में आने वाले लोगो के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने, आईसी मैटेरियल का वितरण करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार
मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार,जिला रसद अधिकारी कपिल, अधीक्षण अभियन्ता एवीवीएनएल नरेंद्र गढ़वाल, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश राहर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल सिंह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सुमित्रा खीचड़ सहित जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment