- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
राजीविका कैन्टिन का हुआ शुभारंभ
सीकर 06 अपै्रल। पंचायत समिति परिसर फतेहपुर शेखावाटी में बैंक भवन, दीदी का कैन्टीन स्टेशन का भव्य लोकार्पण तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में फतेहपुर विधायक हाकम अली, जिला परियोजना प्रबन्धक अर्चना मौर्य, सीडीपीओ सहित अधिकारियों ने बैंक व राजीविका के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान केन्टीन संचालक इन्द्रोस देवी ने बताया कि राजीविका कैन्टिन मे छाछ, राबड़ी, नींबूपानी, चाय, कॉफी, बाजरें की नमकीन, बाजरे की रोटी, कैर-सांगरी की सब्जी, मंगोडी की सब्जी, आदि महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद न्यूनतम दरों पर उपलब्ध है। कार्यक्रम में 51 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई।
कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान फतेहपुर शांति देवी, उपखण्ड़ अधिकारी दयानन्द रूयल, विकास अधिकारी सुनिल ढाका, तहसीलदार रामचन्द्र, सीडीपीओ नरेश शर्मा, निदेशक आर सैटी, पुलिस अधिकारीगण, बीपीएम योगेश चौपदार, पायल शर्मा सहित ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी सहित लगभग 500 राजीविका की महिलाएं उपस्थित रही।
Any Error? Report to Us
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments
Post a Comment