- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ख़बर गवाह
सीकर 5 सितम्बर। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग ने बताया कि राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई सस्टेनेबल सेटीफिकेशन योजना लांच की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य उत्पाद की गुणवता में सुधार तथा पर्यावरण हितैषी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हुए औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है । योजना की नोडल एजेन्सी क्वालिटी काउन्सिल आफ इंण्डिया एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार है।
योजनान्तर्गत एमएसएमई इकाईयों द्वारा ऑनलाईन आवेदन भारत सरकार के पोर्टल www.zed.org.in पर किया जा सकता है। नोडल एजेन्सी द्वारा आवेदनों के स्कोर के अनुरूप जेड रेटिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। योजनान्तर्गत सर्टिफिकेशन प्राप्त इकाईयों को लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस व ब्याज दर में छूट व नई मशीनरी लेने पर 3 लाख रूपये की छूट व अन्य लाभ भी देय होंगे।
Comments
Post a Comment