सीकर 11 अक्टूबर। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) सीकर की ओर से कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ किसानों को राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) रामरतन स्वामी ने बताया कि राज्य, जिला एवं पंचायत समिति स्तरीय प्रत्येक पुरस्कार के लिए किसान को 50 हजार रूपये, 25 हजार रूपये व 10 हजार रूपये व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की 12 पंचायत समितियों फतेहपुर, लक्ष्मणगढ, नेछवा, पिपराली, धोद, दांतारामगढ, पलसाना खण्डेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ, पाटन व नीमकाथाना में से प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पांच गतिविधियों कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, जैविक खेती और नवाचारी खेती में से प्रत्येक गतिविधि के लिए एक-एक किसान यानि 5 किसानों का चयन किया जाएगा। पंचायत समिति स्तर पर चयनित किसानों में से 10 सर्वश्रेष्ठ किसानों को प्रत्येक गतिविधि के लिए दो सर्वश्रेष्ठ किसानों को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। वहीं, राज्य स्तर के पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर प्रथम स्तर के चयनित सर्वश्रेष्ठ किसानों में से प्रत्येक गतिविधि के लिए दो-दो किसानों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार राज्य स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर 5-5 यानि कुल 10 उत्कृष्ठ किसानों का चयन प्रत्येक गतिविधि पर पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने वर्ष 2009-10 से 2022-23 तक की अवधि में आत्मा योजनान्तर्गत पंचायत समिति, जिला एवं राज्य स्तर के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका हैं, वे किसान वर्ष 2023-24 के पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। पुरस्कार के लिए कृषक अपना आवेदन सहायक निदेशक कृषि (वि0) सीकर, श्रीमाधोपुर, स्थानीय सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक को प्रस्तुत कर सकते हैं। उत्कृष्ट और नवाचारी कृषकों को फोटोग्राफस सहित कार्य का विवरण देना होगा। कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन करेंगे। आवेदन करने वाले किसानों की पूरी सूचि तैयार होगी। फिर आत्माशाषी परिषद की बैठक में आवेदनों पर चर्चा होगी तथा किसानों के चयन पर मोहर लगेगी। Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment