- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
सीकर 11 अक्टूबर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा बेरी में बुधवार को अन्तर्राष्टीय बालिका दिवस पर विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य किया। प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने बताया कि इस साल अन्तर्राष्टीय बालिका दिवस का विषय लड़कियों के अधिकारों में निवेश हमारा नेतृत्व हमारा कल्याण है। जिसके बारे में विस्तार से सभी विद्यार्थियों को बताया गया। कार्यक्रम प्रभारी कल्पना ने बताया कि 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्टीय बालिका दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों, चुनौतियों और अवसरों को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है। यह न सिर्फ जेंडर इक्वलिटी को बढ़ाता है बल्कि शिक्षा और लड़कियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का भी कार्य करता है ।विद्यालय में प्रधानाध्यापक और अध्यापक का कार्य विद्यालय की छात्राओं ने किया । विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि का संचालन छात्रों के निर्देशन में ही किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के पीईईओ गोवर्धन सिंह भास्कर ने कहा कि यह विद्यालय की अनुकरणीय पहल है, इससे लड़कियों में आत्मविश्वास और सम्मान में बढ़ोतरी होती है। इस अवसर पर कल्पना देवी, सुनीता देवी ,सुनीता मीणा, मंजू देवी, प्रभु सिंह राठौड़, सुभाष शर्मा ,विमला देवी, सुमन देवी ,सुरेंद्र सिंह सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहें। Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment