सीकर 11 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने समस्त रिटर्निंग अधिकारी फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद, सीकर, दांतारामगढ़, खण्डेला, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर तथा प्रभारी अधिकारी विशेष योग्यजन प्रकोष्ठ सीकर को निर्देश दिेये है कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्यनजर ब्रेल मतदाता सूचना पर्चियों के लिए दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल सुविधा युक्त मतदाता पर्चियां उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है ताकि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा—निर्देशानुसार दृष्टिहीन मतदाता चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहजता से भाग ले सके, इसके लिए ब्रेल सुविधाओं युक्त मतदाता सूचना पर्चियां बनाई जाए और सामान्य मतदाता पर्चियों के साथ इन्हें दिव्यांग मतदाताओं तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाये।
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment