- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
ग्राम पंचायत लादी का बास तहसील पाटन में आयोजित समारोह मे तहसील कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए देवसेना प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर ने प्रदेश महासचिव मुकेश गुर्जर की अनुशंसा पर रामेश्वर गुर्जर को पाटन तहसील महासचिव एवं तोताराम गुर्जर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।जिसमें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवसेना प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि गुर्जर समाज के युवा देव सेना संगठन से जुड़ कर समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। गुर्जर समाज के महानायक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पद चिन्हों पर चलकर गुर्जर समाज के देव सैनिक शैक्षिक सामाजिक राजनीतिक जनजागृति का बिगुल बजाएंगे जिसके लिए देव सेना संगठन के पदाधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है जो कि निरंतर जारी रहेगा। गुर्जर ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से समाज सेवा में पूरे राजस्थान भर में संगठन को मजबूत कर प्रदेश भर में देवसेना का परचम लहराया है यह सब कार्य सभी देवसेना संगठन के कार्यकर्ताओं के समर्पणऔर वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन से हुआ है आगे भी कार्य को निरंतर गति मिलती रहेगी।इसके लिए समस्त गुर्जर समाज उनका हृदय से आभार व्यक्त करता है। देवसेना प्रदेश महामंत्री डॉ बनवारीलाल गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष बीरबल गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर देवसेना प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र एवं देवसेना दुपट्टा पहनाकर देवसेना कार्यकारिणी में शामिलकिया। इस अवसर पर देवसेना जिला मंत्री रोहिताश खोरा प्रदेश महासचिव मुकेश गुर्जर प्रदेश महामंत्री डॉक्टर बनवारी लाल गुर्जर वलसाड जिला अध्यक्ष बीरबल गुर्जरमीडिया प्रभारी अजय कुमार जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, देवसेना जिला मंत्री झुंझुनू देव गुर्जर महामंत्री रोशन नेवरी सहित सैकड़ो देव सैनिक उपस्थितरहे।
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.jpg)
Comments
Post a Comment