- Get link
- X
- Other Apps
Posted by
Dr. Neeraj Meel
on
- Get link
- X
- Other Apps
मंत्री जोराराम कुमावत व राज्य मंत्री प्रहलाद टांक होंगे शामिल
कुम्हार कुमावत सामूहिक विवाह समिति सीकर के द्वारा शुक्रवार को प्रधान जी के जाव स्थित विवाह स्थल में समाज का पांचवा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है, इस विवाह समारोह में समाज के 11 जोड़े परिणय सूत्र में एक साथ बंधेंगे।
समिति के मंत्री नितेश पारमुवाल ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित समारोह में प्रात 9 बजे विनायक पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी इसके पश्चात दिन में 2 से 5 तक भामाशाह व अतिथियों का सम्मान समारोह आयोजन किया जाएगा और शाम 4:00 बजे बाद कोरथ होने के साथ ही तोरण व वरमाला होगी व 8 बजे फेरे होंगे। समारोह में सभी 11 जोड़े एक साथ घोडी पर सवार होकर निकासी के लिए रवाना होंगे।
समिति के मुख्य संयोजक राधेश्याम काम्या ने बताया कि भामाशाह का सम्मान समारोह राष्ट्रीय भामाशाह मूलचंद करगवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री पर पशुपालन डेयरी व देवस्थान विभाग जोराराम कुमावत होंगे तथा विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टांक, सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर, फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, राजस्थान भाजपा के ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, दातारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत, राजस्थान सरकार में डिप्टी डायरेक्टर एंट्री करेप्शन ब्यूरो रामावतार कुमावत आरएएस, पदम श्री सुंडाराम वर्मा अंतरराष्ट्रीय किसान, सांगानेर प्रधान कैलाश कुमावत, थानाकाजी प्रधान जयप्रकाश प्रजापति व दुबई प्रवासी हनुमान प्रसाद होंगे समिति के अध्यक्ष रामवतार जलांधरा ने अवगत कराया कि समिति के अध्यक्ष प्रयास से यह पंचम सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मात्र ₹21000 प्रतिपक्ष में समाज के जोड़ों का विवाह कराया जाता है। इस विवाह सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाएं समाज के सहयोग से पूर्ण की जाती है जिसमें सभी समाज बंधुओ ने बढ़ चढ़कर तन मन व धन से सहयोग किया गया है समारोह में समिति भामाशाहों के सहयोग से नव विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप डबल बेड मय गद्दे, बेडशीट, स्टील की अलमीरा, बक्सा, रेफ्रिजरेटर, सिलाई मशीन, जूसर, टेबल, कुर्सी, एलइडी टीवी, कूलर, स्टील के बर्तनों के साथ वर वधु की बरी कोट पेंट 5 बेस व 5 सोने चांदी के आभूषण भी दिए जाएंगे । आज समारोह की तैयारी का अंतिम रूप दिया गया इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामावतार जलांधरा, मुख्य संयोजक राधेश्याम काम्या, मनोहर लाल चतेरा, रामस्वरूप जलांधरा, सीताराम भोडिवाल, गोमाराम गठेलवाल, नितेश पारमुवाल, सीताराम भोड़ीवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र पारमुवाल, नथमल किरोड़ीवाल, जानकी लाल मारवाल, रामगोपाल भोड़ीवाल, मंगलचंद किरोड़ीवाल, नागर मल देहीवाल, रामदेव भाटी सोनू कुमावत राजेंद्र खटोड़ सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
.jpg)
Comments
Post a Comment