तृतीय पुण्य तिथि पर लगाया स्वच्छिक रक्त दान शिविर

 


जिले के
 पिपराली में आज स्वर्गीय श्री नाहर सिंह  दुर्गापुरा पिपराली की तृतीय पुण्यतिथि पर गांव पिपराली में नारायण इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मैन बाजार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक रतन जलधारी एव भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री बाबूसिंह बाजौर व सरपंच संतोष मूंड मदनसिंह शेखावत,पवन जोशी, अवतार सिंह शेखावत, भाजपा नेता जितेंद्र कारंगा कमांडो सोहन सिंह शेखावत, गुलाब सिंह शेखावत, श्रवण मूंड, महेंद्र बिजारनिया ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । एवं बड़ी संख्या में पिपराली एवं आसपास के गांवों के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर स्वर्गीय श्री नाहर सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा  बड़ी संख्या में युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया। पिपराली सरपंच संतोष  मूंड ने सभी आगुंतक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया एवं इस पुनीत कार्य में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यकर्म का संचालन राम सिंह शेखावत ने किया । शिविर में 110 युवाओं ने रक्त दान किया।

Any Error? Report  

Contents May Subject to copyright 
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate

Comments