सीकर। राउमावि सबलपुरा में सेवानिवृत शिक्षक भामाशाह नाथूराम पचार ने
अपनी धर्मपत्नी की स्मृति में कक्षा कक्ष निर्माण हेतु चार लाख तथा भामाशाह
व्यवसायी मनोज पचार ने अपने दादा जी की स्मृति में 4 लाख रुपए कक्षा
कक्ष निर्माण हेतु भेंट किए हैं। केनरा बैंक, सीकर की ओर से
मुख्य प्रबंधक आर सी मीणा ने कक्षा 5 से10 की एससी एसटी श्रेणी की प्रथम स्थान प्राप्त
छात्राओं को पांच हजार रुपए की इनाम राशि भेंट की। इस दौरान प्रधानाचार्य मनीषा
ढाका ने बताया कि विद्यालय में कृषि संकाय प्रारंभ होने तथा प्राथमिक भवन में
तहसील भवन स्थानांतरित होने के कारण विद्यालय को कमरों की आवश्यकता हैं।भामाशाह
नाथूराम पचार द्वारा पूर्व में भी विद्यालय में एक कक्षा कक्ष का निर्माण अपने
पुत्र व पौत्र की स्मृति में तथा जल मंदिर का निर्माण माता जी की स्मृति में
करवाया गया था। इस अवसर पर ग्रामीणजनों, सरपंच कमला, श्रीचंद पचार,
सुदीप
शर्मा, हनुमान सिंह पचार, नारूराम देवठिया पुरुषोत्तम शर्मा,प्रधानाचार्य
सहित स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने दोनों भामाशाहों एवम केनरा बैंक का आभार प्रकट
किया है।
Any Error? Report
Contents May Subject to copyright
Disclaimer: We cannot guarantee the information is 100% accurate
Comments
Post a Comment